रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की ओर से पीटीपीएस कॉलेज में गुरुवार को हिंदी में कैरियर की अपार संभावनाएं मैनेजर से यूट्यूबर तक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इतिहास विभाग, राजनीति शास्त्र विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के कुल 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हिंदी के क्षेत्र में छात्र अपने कैरियर को किस प्रकार निर्धारित कर सकते हैं। इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता से पहले पीवीयूएनएल के एचआर विभाग के डीजीएम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। मौके पर प्राचार्य डॉ कुमार मनोज मौजूद थे। डीजीएम अमोल दयाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा और छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता इति...