Ramgarh News: पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत; चालक पर प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बनखेता स्थित बिंदेश्वरी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-33 पर सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी मुनको देवी के आवेदन पर रामगढ़ थाना में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोहाकातु, निवासी लक्ष्मण बेदिया 38 वर्ष 21 जुलाई की सुबह अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02 एबी-1038 से मजदूरी करने के लिए ओरमांझी जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे बनखेता स्थित बिंदेश्वरी पेट्रोल पंप के पास रांची की ओर जा रही वाहन संख्या जेएच 24 के-2027 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मण बेदिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.