रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो गुरुवार को गिद्दी सी परियोजना के पीओ शकील अख्तर से मिलकर लोकल सेल में डीओ का ऑफर भेजने की मांग किया। मुखिया ने पीओ से कहा कि एक माह से प्रबंधन लोकल सेल में कोयला उठाव के लिए डीओ का ऑफर नहीं दिया गया है। जिससे लोकल सेल से जुड़े हजारों मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। प्रबंधन को अविलंब कोयला उठाव का ऑफर भेजना चाहिए। मुखिया ने बताया कि पीओ ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए 8 हजार टन कोयला उठाव के लिए ऑफर भेज दिया है। इस अवसर पर लोकल सेल समिति के अध्यक्ष शिवजी बेसरा, सचिव राजेश महतो, श्रीनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...