रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी निवासी पीएलवी शशि कुमार ने गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध गाली गलौज और मारपीट करने की गिद्दी थाना में लिखित शिकायत किया है। शशि कुमार ने लिखित शिकायत में कहा है वह गिद्दी थाना में पीएलवी के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 4 नवंबर रात्रि में लगभग 8 बजे अपना ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था तभी उसके घर के समीप रोड पर गाड़ी खड़ा कर रोड जाम कर अपने घर के छत पर मुकेश महतो, राजू लाल, राजेश लाल लीलाधर लाल वीयर पी रहे थे। इस पर वह हार्न बजा कर रोड से गाड़ी हटाने के लिए कहा तब वे लोग गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट किए और कहा कि थाना में तुम काम करते तो थाना वाला क्या कर लेगा। शशि कुमार ने शिकायत में देवी मंडप के पास एक दुकान में अवैध तरीके से वीयर और शराब बिक्री करने की भी शिकायत की है। शशि क...