Ramgarh News: पिता के अंतिम संस्कार में बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस आवासीय कालोनी निवासी समाज सेवी प्रवीण कुमार पांडेय (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता इंद्रदेव पांडेय का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। इसके बाद दूर दराज इलाका और विभिन्न स्थानों से परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को पीटीपीएस कालीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सामाजिक परंपराओं से आगे बढ़ते हुए उनकी बड़ी बेटी श्रेया कुमारी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रवीण कुमार पांडेय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। जबकि उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक और कॉलोनीवासी अंतिम यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.