Ramgarh News: पिटाई मोड़ पर झुका सूखा पेड़ दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-घाटो मुख्य मार्ग के पिटाई मोड़ पर सड़क किनारे झुका हुआ सूखा पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। घुमावदार मोड़ पर स्थित यह पेड़ कभी भी सड़क पर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिटाई मोड़ पर सड़क पहले से ही घुमावदार है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और अन्य वाहन मोड़ पर पहुंचते ही अचानक सामने आने वाले खतरे को नहीं देख पाते हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ के गिरने की संभावना और बढ़ जाती है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री वाहन, स्कूल बसें, कोयला ढुलाई वाहन तथा दोपहिया चालक गुजरते हैं। पेड़ के सड़क पर गिरने की स्थिति में आवागमन बाधित होने के साथ जान-माल की क्षति की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.