रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: कुजू, (निज प्रतिनिधि) वर्षों से बंदी व उपेक्षा का दंश झेल रही पिंडरा कोलियरी की आवासीय कॉलोनी आज बदहाली की तस्वीर बन चुकी है। कॉलोनी के भीतर नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जबकि सड़कों और गलियों के दोनों ओर झाड़ी-झुरमुट उग आए हैं। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में पूरा परिसर अस्वच्छ वातावरण में तब्दील हो गया है, जिससे यहां रहने वाले परिवारों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य समस्याएँ कॉलोनी के कई हिस्सों में जलनिकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है। इससे मच्छर, मक्खी और अन्य रोग फैलाने वाले कीट तेजी से पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव-जंतुओं का बसेरा बन गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती...