रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के जयनगर पंचायत के सरैया टोला की बेटी अंजली रानी पावर लिफ्टिंग में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। सरैया टोला निवासी महेश प्रसाद की बेटी अंजलि रानी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पतरातू समेत पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अंजलि रानी ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अंजलि रानी के कोच अखलाख खान ने बताया कि राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच अंजलि ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 किलोग्राम वर्ग की फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 352 किलोग्राम वजन उठाकर प...