Ramgarh News: पावन क्रूस स्कूल में मना दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा
रामगढ़, नवम्बर 8 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।पावन क्रूस स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूल की सचिव सिस्टर अग्नेश और प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुमंति ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व से अवगत कराते हुए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व शुक्रवार को हरित दीपावली विषय पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 22 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने फूलों की पंखुड़ियों और प्राकृतिक सामग्रियों से आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। किसी ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया, तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: समाहरणालय में दीपावली पर सजाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.