Ramgarh News: पारण के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व का समापन
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल में व्रतधारी महिलाओं ने रविवार को पारण के साथ ही निर्जला व्रत का समापन किया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओं ने सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष अर्पित किए गए खीरा में लपेटे गए जीउतिया को बच्चों के गले पहनाने के बाद स्वयं धारण किया। बाद में पूजित किए गए खीरा से पांच बीज निकाल कर पांच चना व पूजन में उपयोग किए गए चावल के पांच दानों को गाय के कच्चे दूध के साथ सेवन किया गया। बाद में विभिन्न प्रकार के पांच प्रकार के मौसमी सब्जियों, मडुआ आटा की रोटी, पोय साग आदि को खाया गया। वहीं भगवान जीमूतवाहन समेत पूजन किए गए सामग्री का बहते जल में प्रवाहित किया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: 24 घंटे निर्जला उपवास रख माताओं ने की पुत्र के दीर्घायु की कामना इससे पूर्व शनिवार को महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.