Ramgarh News: पांच दिनों बाद झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। सावन का महीना होने के बावजूद इस वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिले में लगातार बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। बुधवार को करीब पांच दिनों के इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई थी, जिससे किसान भी चिंतित थे। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण कई किसानों ने रोपाई शुरू नहीं की थी। किसानों का कहना है कि यदि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की खेती प्रभावित हो सकती है और उत्पादन पर भी असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.