रामगढ़, नवम्बर 27 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। परेज में शुक्रवार को दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी योधेश्वर सिंह भोगता के स्मारक अनावरण सह प्रथम पुण्यतिथि को लेकर शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और दिवंगत योधेश्वर सिंह भोगता के फोटो पर फुल अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता ने की। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने कहा कि झारखंड राज्य अलग करने में योधेश्वर सिंह भोगता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। युवाओं के रोजगार को लेकर उन्होंने सीसीएल सहित टाटा स्टील में आंदोलन किया। लोकल सेल गठन कर क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का काम किया।समाज व राज्य के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाए...