Ramgarh News: परवरिश एडूकेयर में खो -खो प्रतियोगिता आयोजित
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू के कुंदरियाबांध स्थित परवरिश एडूकेयर स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा 3 से 5 व सीनियर वर्ग कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में नेहरू हाउस, गांधी हाउस, बिरसा हाउस व पटेल हाउस में बंटे खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ ही अनुशासित तरीके से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने तालियों व नारों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता विद्यालय शिक्षिका संगीता कुमारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही जूनियर सेक्शन में येलो डे सेलिब्रेट किया गया। जिसमें बच्चे पीले फलों फूलों व चिड़ियों का रूप धारण कर स्कूल में उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कार्मेल करगली में फुटबॉल में वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.