Ramgarh News: पत्नी ने पति के तलाश को लेकर पुलिस से की आग्रह
रामगढ़, सितम्बर 12 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के हथमारा निवासी गीता देवी ने शनिवार को स्थानीय पुलिस के समक्ष पति धर्मा यादव की तलाश को लेकर आग्रह किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि धर्मा यादव काम के सिलसिले में विशाखापट्टनम गये थे। 19 अगस्त से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कुजू ओपी पुलिस से मामले में गंभीरता दिखाते हुए उन्हें ढूंढ निकालकर सुरक्षित घर वापस लाने में सहयोग की अपील की। पुलिस अधिकारी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.