रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत रखा। सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों और देवस्थलों में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी। इस दौरान मां बंजारी मंदिर, बुजुर्ग जमीरा शिवालय, पीरी शिव मंदिर, शिव मंदिर व संकटमोचन हनुमान मंदिर बरकाकाना, श्री हनुमान मंदिर सह पंच मंदिर, सिक्योरिटी शिव मंदिर नया नगर बरकाकाना, पंच मंदिर घुटूवा और हेहल शिव मंदिर समेत विभिन्न देवस्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। यह भी पढ़ें- Ara News: निर्जला उपवास रख सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, 16 शृंगार कर मांगा अखंड सुहाग का ...