Ramgarh News: पतरातू लेक रिसॉर्ट आने जाने वाले पर्यटकों को मिलेगी भरपूर सुविधा
रामगढ़, नवम्बर 29 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू लेक रिसॉर्ट आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देश पर पतरातू लेक रिसोर्ट आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटन स्थल पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से पहल शुरू किए जा रहे है। इसके लिए सोमवार को अधिकारियों का दल पतरातू लेक रिसॉर्ट पहुंच कर कार्य योजना बनाई जाने को लेकर अमली जामा पहनाएंगे। इसी क्रम में शनिवार को अंचल अधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार और थाना प्रभारी विकास आर्यन के साथ पतरातू लेक रिसोर्ट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा चुका है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.