रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक के पास सोमवार की अल सुबह एक युवक का शव मिला। ट्रेन से कटने के बाद मृतक का सिर धड़ से कट कर अलग हो गया था। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव की पहचान पतरातू रेलवे कॉलोनी निवासी शिवा भुईयां, पिता स्व चरकु भुईयां, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की। जिसकी मौत पतरातू स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म में मालगाड़ी से कट कर हुई है। घटना के बारे में तुरन्त रेलवे के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया गया। उसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही कर ट्रेनों के परिचालन में बाधा न हो इसलिए मृत शरीर को पटरी के किनारे कर चादर ...