Ramgarh News: पतरातू में मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल, घंटों रहा रेलवे फाटक बंद
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू रेलवे फाटक के निकट गुरुवार को मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण पतरातू ट्रैकर स्टैंड के निकट का रेलवे फाटक लगभग 1:30 बजे से लेकर लगभग 3:00 बजे तक बंद रहा। रेलवे फाटक के बंद रहने से पतरातू रांची मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों का जाम लगा रहा। इसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि यह सड़क मार्ग कोयलांचल का प्रमुख सड़क मार्ग है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों ने बताया मालगाड़ी कुजू की ओर से कोयला लेकर पतरातू यार्ड आ रहा था। इसी दौरान रेल मालगाड़ी का इलेक्ट्रिक इंजन का प्रेशर ड्रॉप हो गया। बाद में पतरातू से ही डीजल इंजन के सहारे इसेअपने गंतव्य स्थान पतरातू रेलवे यार्ड लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.