Ramgarh News: पतरातू प्रखंड मुख्यालय में लाभुकों के बीच बांटी गई मुर्गी के चूजे
रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सात लाभुकों के बीच मुर्गी के चूजे बांटी गई। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत प्रखंड पशुपालन विभाग की ओर से सात लाभुकों के बीच फॉर्म मुर्गी चूजा का वितरण किया गया। इन चूजों का वितरण विधायक रोशन लाल चौधरी के मौखिक आदेशानुसार विधायक प्रतिनिधि सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, बिजेंदर मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने किया। जबकि लाभुकों में रानी रक्षिता देवी, विनीता देवी, शारदा देवी, जैमिनी देवी, छोटेलाल कुमार, संदीप कुमार, रिंकू साहु के बीच वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.