रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पतरातू प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड पशुपालन विभाग के की ओर से आठ यूनिट बकरियों का वितरण किया गया। इसके तहत आठ लाभुकों को बकरियां दी गई। वितरण कार्यक्रम में पशुपालन पदाधिकारी अमित कुमार, बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी के आदेश अनुसार विधायक प्रतिनिधि के रूप में अजय रवि, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे। जिन्होंने अनु देवी, अवधेश कुमार, संतु कुमार, पूजा कुमारी मनी कुमारी, निरासो देवी, मीना देवी,सूफेदा खातून आदि लाभुकों के बीच वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन को विचार- विमर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की ...