Ramgarh News: पतरातू प्रखंड ने खेलो झारखंड में लहराया परचम, ओवरऑल चैंपियन का खिताब
रामगढ़, सितम्बर 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में पतरातू प्रखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पतरातू प्रखंड की टीम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीउर पतरातू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में एसएन उच्च विद्यालय बरकाकाना की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। कबड्डी के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पतरातू की खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.