रामगढ़, अगस्त 26 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के दर्जनों गांव में आज मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। वहीं इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस निकालेंगे। इसमें हफुआ, पालू, रोचाप, जयनगर, सांकुल, पतरातू, उचरिंगा, सोलिया,पलानी, तालाटांड़ आदि के मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल होंगे। इस अवसर पर जुलूस निकाला जायेगा। जुलूस में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे। इसमें मुहर्रम मेला मैदान उचरिंगा, हफूआ, पतरातू और पालू मुहर्रम मैदान में मिलाद का आयोजन होगा। जबकि कई गांव में बच्चों का प्रतियोगिता होगी। जिसमें बच्चों की ओर से नात - ए- पाक तक़रीर और अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, तैयारी पूरी, झंडों से सजे गली-मोहल्ले यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मिलादुन्न...