रामगढ़, अगस्त 4 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पुलिस ने मंगलवार को थाना के निकट विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और अन्य जरूरी कागजातों का सत्यापन किया। जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे कई चालकों को भी रोका गया। पुलिस ने उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सलाह दी।साथ ही चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अभियान चलाकर 2,917 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...