रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक आज पीटीपीएस चिल्ड्रन पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आनंद कुमार ओझा ने की। बैठक में कहा गया कि पिछले दिनों संगठन की ओर से पतरातू अंचलाधिकारी को रामगढ़ डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही ज्ञापन सौंपने के पूर्व अंचल अधिकारी के साथ वार्ता में हुई थी। जिसमें ट्रक और ट्रैक्टर के मालिक, चालक और मजदूर की समस्याओं के बारे में बात रखी गई थी। ट्रक मालिक, ड्राइवर और मजदूरों के समस्या ऑन के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसके लिए बैठक आयोजित की जाएगी समाधान के लिए बुलाया जाएगा। किंतु आज तक नहीं बुलाया गया। बैठक में कहा गया कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बालू का भंडारण है। इसीलिए सरकारी नियमानुसार बालू का चालन कटे और उ...