रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: पतरातू,निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात से ही हो रहे अनवरत बारिश से नदी नाले उफनाए। खेत खलिहान भी लबालब भर गए। साथ ही अनवरत बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- झारखंड में बाढ़ का कहर! भारी बारिश से डूब गए 200 घर; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीबारिश का प्रभाव पतरातू प्रखंड क्षेत्र में के रात से ही लगातार बारिश होती रही है। इस बारिश से पतरातू का स्टेशन रोड, शहीद चौक पर जल जमाव होने से राहगीरों को दिक्कत हुआ। जबकि लगातार बारिश होने से पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थानीय बाजारों में इक्का-दुक्का खरीददार पहुंचे। खेतों में लगे किसानों के फसल बर्बाद हो गए।बिजली पर प्रभाव पानी का असर बिजली पर भी दिखा। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में दिनों भर बिजली...