रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को घंटों बिजली कटी रही। साथ ही दिनोभर बिजली के आंख मिचौनी से बिजली उपभोक्ता बेहद परेशान रहे हैं। बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने के बारे में बताया जाता है कि सोमवार को आसमानी बिजली कड़कने के कारण सोलिया बिजली सबस्टेशन से पलानी गांव की ओर जाने वाली बिजली आपूर्ति लाइन का तार कट कर गिर गया। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके पूर्व पिछले सप्ताह भी सोलिया बिजली सबस्टेशन में एक ब्रेकर के खराब होने और पलानी गांव में एक बिजली सप्लाई का केबुल जलने के कारण घंटों बिजली कटी रही। कभी मौसम की मार से पूरे इलाका में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। तो कभी विभागीय अदूरदर्शिता और कमी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली विभाग के अधिकारी,...