Ramgarh News: पतरातू के ग्रामीणों ने उच्च क्षमता का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने का किया मांग
रामगढ़, अगस्त 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू में उच्च क्षमता का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने का ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि इसके लिए बिजली विभाग से कई बार गुहार लगाया जा चुका है। किंतु ट्रांसफार्मर बदलने में बिजली विभाग के सारे दावे विफल रहे हैं। इसकी शिकायत पतरातू के स्टेशन रोड, देवी मंडप रोड, दुर्गा मंडप रोड के ग्रामीणों ने बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को आवेदन देकर कर चुके हैं। बताया कि क्षेत्र में लगे 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर लगभग 400 केवीए से अधिक का विद्युत भार पड़ रहा है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है, जिससे क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने अपने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.