Ramgarh News: पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया जन्माष्टमी
रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की आधी रात को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। साथ ही पीटीपीएस शाह कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर व पतरातू क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण मंदिरों में पूजा के बाद भक्तों ने श्री कृष्ण को झूले में झूलाया। दूसरी ओर क्षेत्र के कई मंदिर परिसर में नन्हें बाल-गोपाल और राधा-रानी का रुप धरे बच्चों ने झांकी और नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी मंदिरों में जय कन्हैया लाल की आदि जयघोष से गूंजता रहा। इसमें मुख्य रूप से पतरातू, रेलवे कॉलोनी, हनुमानगढ़ी, जनता नगर, कटिया, पंच मंदिर, शाह कॉलोनी, जयनगर, सांकुल, टेरपा, पालू और अन्य क्षेत्र के मंदिरों में पूजन की गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कान्हा का दर्शन के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.