रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती मनाने को लेकर रविवार को पटेल सेवा संघ पतरातू की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल और संचालन संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में तैयारी पर चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच कार्य का विभाजन किया गया। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नि: शुल्क मेगा हेल्थ कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पटेल जी के जीवनी पर विभिन्न स्कूलों में चित्रकारी एवं क्विज कंपटीशन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही उत्तीर्ण छात्र - छात्रों को जयंती दिवस पर पारितोषिक का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हसपुरा में पटेल जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा मौके पर मिथिलेश सिंह, रामयज्ञ सिंह, अखिलेश सिन्हा, संतोष सिंह, बबलू, संतोष स...