Ramgarh News: पटेल चौक के पास डिवाइडर पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक, चालक घायल
रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-रांची फोरलेन पर पटेल चौक के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रक की चपेट में आने से कई अन्य वाहन बाल-बाल बच गए।शुक्रवार की रात करीब 12 बजे ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी में ट्रक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार से नीचे उतरने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और दूसरे वाहनों को टक्कर मारने से बचाते हुए पटेल चौक के पास सैनी होटल के समीप ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसके बाद ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि शनिवार को भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से नहीं हटाया गया था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.