Ramgarh News: पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती पर सेवा कार्य, बच्चों के बीच बांटे कंबल और फल
रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक और अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके देशभक्ति, समाजसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जयंती के अवसर पर ओमकार मिशन स्कूल, रामगढ़ के प्रांगण में बच्चों के बीच कंबल और सेब, केले सहित विभिन्न फलों का वितरण किया गया। विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित मांगे राम शर्मा का जीवन समाजहित, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.