Ramgarh News: पंकज कुमार ने संभाला मांडू पुलिस अंचल का प्रभार
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधि। मांडू पुलिस अंचल के नए निरीक्षक पंकज कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद मांडू थाना परिसर में थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह और पुअनि अरविंद सिंह ने उनका अभिनंदन किया। अंचल निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता होगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती, संवेदनशील इलाकों में निगरानी, सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने जनता की शिकायतों पर तत्परता का भरोसा दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.