रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। रसका टोला के ग्रामीण रैयतों ने न्यू बिरसा में नौकरी-मुआवजा और रोजगार को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें ग्रामीणों ने अधिग्रहित भूमि के बदले नौकरी, मुआवजा एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की है। बिरसा प्रबंधन को इसको लेकर सोमवार को सौंपे गए मांग पत्र में चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। रैयतों ने बताया कि खाता संख्या-78 की भूमि न्यू बिरसा परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन कंपनी की पुनर्वास एवं नियोजन नीति के अनुरूप अब तक न तो नौकरी मिली है और न ही मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है, ऐसे में सीएसआरएलओ अधिकारियों से न्यायालय में आवश्यक सहयोग की भी मांग की गई है। ग्राम...