रामगढ़, सितम्बर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए जिला परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में एनएच-33 के चुट्टूपालू घाटी, पटेल चौक, कुज्जू सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर औचक जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 42 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रोड किनारे गलत तरीके से खड़े 38 वाहनों से वसूला जुर्माना जांच अभियान के दौरान अभियान के दौरान कुल 29 वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और चालकों के ...