Ramgarh News: नो पार्किंग में खड़े साथ भारी वाहनों से वसूले गए 1.89 लाख जुर्माना
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर रात और अहले सुबह एनएच-33 व एनएच-23 पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने किया। परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी व मालवाहक वाहनों की औचक जांच की। इस दौरान वाहनों के जरूरी कागजात के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। जांच में कुल 26 वाहनों की जांच हुई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1,89,501 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.