Ramgarh News: नोटिस पर ग्रामीणों से मिले सांसद-विधायक
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर महुआ टोला इलाके के लोगों को जमीन खाली करने के लिए रेलवे की ओर से नोटिस मिला है। इसमें स्थानीय लोगों को 10 दिनों की मोहलत दी गई है। इसे लेकर सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद-विधायक से अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि वे वर्षों से उक्त जमीन पर रहते आ रहे हैं। यहां से उजड़ने के बाद वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं है कि वे कहीं और जमीन खरीद कर घर बसा सकें। इसलिए वे उनकी मदद करें। इस पर सांसद ने कहा कि वे जल्द रेलवे के संबंधित विभाग से मिल कर उन्हें मोहलत दिलाएंगे। ताकि उन्हें व्यवस्था बना कर किसी सुरक्षित स्थान में बसने का समय मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.