रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्ही में मुखिया चुड़गी देवी एवं पंचायत सेवक बासुदेव महतो के आदेश अनुसार कार्यक्रम किया गया। रामगढ़ कला जात्था रामगढ़ द्वारा सूचना जनसंपर्क कार्यलय रामगढ़ के निर्देश पर सर्पदंश और वज्रपात से सुरक्षा एवं बचाव पर आधारित गीत नृत्य तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि सर्पदंश व वज्रपात से बचाव के लिए तुरंत पक्की छत के नीचे जाना, मरीज को शांत रखना और बिना देर किये अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी कदम है। सावधानी के लिए खेत या लंबी घांस में जाते समय लंबे जूते और पेंट पहनें और रात में चलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें। यह भी पढ़ें- आपदा के समय राहत के बताए तरीके मौके पर रामगढ़ कला जत्था टीम के देवधारी करमाली, लक्ष्मी देवी, उष...