रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को सुभाष चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या की घटना के विरोध में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार में जब अबुआ की बेटी ही सुरक्षित नहीं है तो राज्य की कानून-व्यवस्था और आदिवासी समाज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। जल, जंगल और जमीन की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री बहन निशा भगत की आत्महत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: निशा भगत की आकस्मिक मृत्यु पर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन इस घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि...