रामगढ़, अगस्त 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पारसोतिया में गुरुवार को एक निर्माणाधीन भवन से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भवन से दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन भवन की जांच की। जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।बरामद शव की पहचान पारसोतिया निवासी करीब 57 वर्षीय गोपाल रजवार के रूप में हुई। बताया जाता है कि गोपाल रजवार कुशवाहा धर्मशाला के समीप रहता था और रामगढ़ बाजार में मोटिया मजदूर के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार गोपाल रजवार 15 अगस्त से ही लापता था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने...