रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: रामगढ,निज प्रतिनिधि नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर समिति के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का रविवार को अंतिम दिन रहा, लेकिन कोई भी सदस्य नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। इससे पहले जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी 11 नामांकन वैध पाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है और कुल 11 उम्मीदवार ही मैदान में बने रहते हैं, तो सभी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। संभावित टीम में विष्णु पोद्दार को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल (पथरवा) को उपाध्यक्ष, तुलसी कुमार अग्रवाल 'पिंटू' को सचिव, रोहित कुमार पंसारी को सह सचिव और संजय अग्रवाल (मथुरा वाले) को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सद...