रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और एसपी मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने, युवाओं को नशे की लत से बचाने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर कई निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नवंबर माह में एक सप्ताह तक व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके तहत विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्कूलों की 100 मीटर परिधि में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चलाने और दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : बिज...