Ramgarh News: नशे की महफिल के बाद हुई हत्या! इसी एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही पुलिस
रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सुमित अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस का फोकस अब घटना से पहले की गतिविधियों पर केंद्रित है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगा चुकी है कि हत्या से पहले सुमित अग्रवाल किन लोगों के संपर्क में था और वारदात से ठीक पहले क्या हुआ था। इसी क्रम में नदी किनारे बने एक सरकारी शेड को भी जांच के दायरे में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार घटना वाले दिन शाम को सुमित अग्रवाल को नदी किनारे स्थित सरकारी शेड के पास बुलाया गया था। वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि वहां कथित तौर पर नशा किया गया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सुमित अग्रवाल पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.