रामगढ़, नवम्बर 20 -- दुलमी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। नशा मुक्ति अभियान के तहत देश व राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी के तहत दुलमी प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, होन्हे में गुरुवार को विधार्थियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा ने शपथ दिलाई। नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ अमित मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी समाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के स्वास...