रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार, को रामगढ़ में स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यूथ विंग राजयोग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से जागरूकता शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नेहरू पथ स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए पुनः केंद्र परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों के हाथों में नशामुक्ति, चरित्र निर्माण और सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित संदेश लिखी तख्ति...