Ramgarh News: नवरात्रि पर विप्र फाउंडेशन की अनूठी पहल, नौ नवजात कन्याओं को दिए उपहार
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नवरात्रि के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन झारखंड की ओर से सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल की गई। संगठन ने सदर अस्पताल, में जन्मी नौ नवजात कन्याओं को नए वस्त्र और बेबी सूट उपहार स्वरूप भेंट किए। इस पहल के माध्यम से संगठन ने कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश देने के साथ ही नवजात बच्चियों के परिवारों के बीच खुशियां बांटीं। यह कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सीए जेपी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शशांक भारद्वाज, प्रदेश सचिव उमंग जोशी, रांची शाखा अध्यक्ष रमेश जोशी, संजीव शर्मा, एकता शर्मा और अनामिका शर्मा सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सेवा भारती : ग्रामीण क्षेत्रों की 101...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.