Ramgarh News: नलकारी में नहाने के दौरान घायल हुआ युवक
रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। नलकारी नदी में रविवार को नहाने के दौरान सौंदा डी निवासी युवक निवास कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि निवास कुमार अपने दोस्तों के साथ नलकारी नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी तट में बनी सीढ़ियों पर उसका पांव फिसल गया, जिससे वो अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे निवास के सिर पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग उसे तत्काल भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बरंडी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ की खोजबीन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.