Ramgarh News: नलकारी पुल का एप्रोच रोड फिर जर्जर, बाहर निकला रॉड बना जानलेवा
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा-सयाल मुख्य पथ पर रिवर साईड स्थित नलकारी नदी पर बने पुल का एप्रोच रोड एक बार फिर जर्जर हो गया है। पुल के एक छोर पर सड़क की ढलाई टूट जाने से लोहे का रॉड बाहर निकल आया है। वहीं, सड़क पर बने गहरे गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देने के कारण बाइक और स्कूटी सवार इसकी चपेट में आकर गिर रहे हैं। इससे राहगीरों के घायल होने के साथ छोटे-बड़े वाहनों के टायर फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। उरीमारी-सयाल-सौंदा की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए पुल के अंतिम छोर पर बना गड्ढा विशेष रूप से परेशानी का कारण बन गया है। अचानक सामने आने वाले गड्ढे के कारण वाहन चालक संतुलन खो रहे हैं। टूटी ढलाई से बाहर निकला लोहे का रॉड भी हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.