Ramgarh News: नयीसराय में दामोदर नदी से मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के नईसराय इलाके में रविवार की सुबह दामोदर नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शव को देखने से पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.