Ramgarh News: नन्हे विद्यार्थियों ने जेन पार्क में प्रकृति को करीब से जाना
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह के नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों का मंगलवार को जेन पार्क, पुंडी में शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर प्रकृति और पर्यावरण का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हुए सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाना था।परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। खेल-खेल में उन्होंने प्रकृति को देखा, समझा और कई नई चीजों का अनुभव किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा बनी रही। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के जीएम श्री मुकेश रंजन की पत्नी प्रियदर्शनी रंजन, टीएसएफ के यूनिट लीड आदित्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.