Ramgarh News: नन्हे-मुन्नों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा का पाठ जब नन्हे-मुन्नों ने अपने अभिनय से पढ़ाया, तो संदेश सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचा। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, एनटीएस बरकाकाना में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति के माध्यम से अभिभावकों और समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। नन्हे कलाकारों ने अपने सहज अभिनय के जरिए यातायात संकेतों का पालन करने, सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आवश्यकता बताई। उन्होंने समझाया कि यातायात नियमों के प्रति लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, जबकि सतर्कता और नियमों का पालन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.